News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

कबीर सिंह: यह एक किरदार की यात्रा है जो भावनाओं के कई पड़ावों से गुजरता है!

संदीप वांगा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं. संदीप का नाता मूल फिल्म से भी था. फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं और यह फिल्म 21 जून को रिलीज होने वाली है.

Share:

मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक ‘कबीर सिंह’ में नजर आयेंगे. अभिनेता का कहना है कि ‘कबीर सिंह’ की टीम ने मूल फिल्म की भावना को बनाये रखने की कोशिश की है.

संदीप वांगा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं. संदीप का नाता मूल फिल्म से भी था. फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं और यह फिल्म 21 जून को रिलीज होने वाली है.

शाहिद ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मूल फिल्म की भावना बेहद सच्ची और ईमानदार थी. मुझे लगता है कि फिल्म में सभी बातों को हू-ब-हू वैसे ही कहा गया है. यह एक किरदार की यात्रा है जो भावनाओं के कई पड़ावों से गुजरता है.

उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म की ईमानदारी दर्शकों को खुद से बांधती है. नहीं तो इस तरह की फिल्म के लिये सीमित दर्शक होते हैं. लेकिन हर वर्ग के दर्शकों ने इसे पसंद किया. अब इसे फिर से नये अंदाज में दोहराने का विचार है.’’

अभिनेता ने कहा कि उन्होंने फिल्म की मूल भावना को बरकरार रखा ही है साथ ही इसे ‘नये अंदाज’ में भी पेश करने का प्रयास किया है.

फिल्म एक शराबी सर्जन की कहानी है जो अपनी पूर्व प्रेमिका के शादी कर लेने के बाद खुद को तबाही के रास्ते पर ले जाता है.

शाहिद ने कहा कि वह महसूस करते हैं कि किसी फिल्म की रीमेक बनाना मुश्किल प्रक्रिया है क्योंकि आप मूल फिल्म की ‘नकल’ नहीं बना सकते हैं.

मूल फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ में हैदराबाद और बेंगलुरु की कहानी थी. यह ‘कबीर सिंह’ है, जिसमें दिल्ली और मुंबई की कहानी होगी. हो सकता है अर्जुन और कबीर भाई लगते हों लेकिन वे एक ही व्यक्ति नहीं हो सकते हैं. मेरी यात्रा सिर्फ ‘कबीर सिंह’ की तलाश की है.

Published at : 06 Mar 2019 08:41 PM (IST) Tags: Shahid Kapoor Kabir Singh
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम

विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम

'हनुमान अंश 2' में अक्षय कुमार की एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया सच

'हनुमान अंश 2' में अक्षय कुमार की एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया सच

20 दिनों में ही थिएटर्स से हटी साउथ की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 76 परसेंट का घाटा

20 दिनों में ही थिएटर्स से हटी साउथ की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 76 परसेंट का घाटा

'रणवीर सिंह अगले सुपरस्टार', रोहित शेट्टी ने 'धुरंधर से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

'रणवीर सिंह अगले सुपरस्टार', रोहित शेट्टी ने 'धुरंधर से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

Drishyam 3 Advance Booking Day 1 Live: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 9 करोड़ के हुई पार

Drishyam 3 Advance Booking Day 1 Live: रिलीज से पहले  ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 9 करोड़ के हुई पार

टॉप स्टोरीज

'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी

'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी

'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी

'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी

नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास

नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास

रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत

रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत